Sports

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के 'गब्बर'  शिखर धवन ने मंगलवार को अपना 32वां बर्थडे मनाया। धवन ने शर्टलेस होकर केक काटा, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया। उनके जन्मदिन का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। 

पुजारा ने चुपके से लगाया टमाटर सॉस
वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने साथी शिखर धवन के चेहरे पर केक लगाते नजर आ रहे हैं। सबसे जोरदार तरीके से मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा ने एंज्याॅय किया। उन्होंने शर्टलेस धवन के शरीर पर पूरा केक लगा दिया। विडियो में नजर आ रहा है कि चेतेश्वर पुजारा चुपके से धवन के सिर में टमाटर सॉस भी डाल रहे हैं। 


यही नहीं, धवन ने अपने परिवार के साथ भी बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जहां वो अपनी बेटी और बेटे जोरावर के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने सभी का शुक्रियादा भी अदा किया है। शिखर ने टीम इंडिया के लिए कई यादगार पारियां खेलीं हैं। चैंपियंस ट्राॅफी 2017 और 2013 में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड शिखर के नाम दर्ज है। शिखर के नाम भारत के लिए सबसे तेज टेस्ट डेब्यू शतक और सबसे तेज 3000 रन का रिकॉर्ड दर्ज है।