Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Oct, 2017 02:02 PM
भारतीय टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण ने अमेरिकी जोड़ीदार स्कॉट लिप्स्की के साथ बेल्जियम के एंटवर्प में यूरोपीयन ओपन टेनिस खिताब अपने नाम किया। शरण का यह इस साल का पहला खिताब है।
नई दिल्लीः भारतीय टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण ने अमेरिकी जोड़ीदार स्कॉट लिप्स्की के साथ बेल्जियम के एंटवर्प में यूरोपीयन ओपन टेनिस खिताब अपने नाम किया। शरण का यह इस साल का पहला खिताब है।
भारतीय-अमेरिकी गैरवरीय जोड़ी ने फाइनल में सैंटियागो गोंजालेज और जूलियो पेराल्ता को 6-4 2-6 10-5 से हराया। बाएं हाथ से खेलने वाले शरण का मौजूदा सत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पूरव राजा के साथ चेन्नई ओपन के फाइनल मे पहुंचना था। शरण का यह तीसरा एटीपी खिताब है, इससे पहले उन्होंने दोनों खिताब राजा के साथ बोगोटा(2013) और लोस काबोस (2016) में जीता था। राजा अब लिएंडर पेस के साथ जोड़ी बना कर खेलते है।
शरण ने एंटवर्प से कहा, ‘‘ मैं इस जीत से काफी खुश हूं। संभवत: यह साल का मेरा आखिरी एटीपी खिताब है। पिछले दो महीने मेरे लिये काफी मुश्किल रहे। मैं कई अलग अलग जोड़ीदारों के साथ खेला। इस दौरान मेरी कोशिश अपने खेल के सुधार पर थी।’’
नननन