B,day Special: शेन वार्न की वो खतरनाक गेंद जिसे कहा गया था 'बॉल ऑफ द सेंचुरी'

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Sep, 2017 03:17 PM

shane warne birthday special

आॅस्ट्रेलिया के लेग स्पिन गेंदबाज शेन वार्न आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने 15 साल के क्रिकेट करियर में कई उपलब्धियां हासिल...

नई दिल्लीः आॅस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने 15 साल के क्रिकेट करियर में कई उपलब्धियां हासिल कीं। उनके जन्मदिन पर हम आपको उस गेंद के बारे में बताएंगे जिसे 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' (सदी की गेंद) के नाम से जाना जाता है। 

शेन वॉर्न ने 4 जून 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ यह गेंद फैंकी थी, जो क्रिकेट इतिहास की सबसे खतरनाक गेंद में शुमार होती है। पहले टेस्ट के दूसरे दिन जब उन्हें गेंद सौंपी गई तो उनके सामने दिग्गज बल्लेबाज माइक गैटिंग थे। गैटिंग 4 रन बनाकर क्रीज पर थे। वॉर्न की पहली गेंद लेग स्टंप के काफी बाहर पिच हुई और ऐसा लग रहा था कि गेंद वाइड हो सकती है, इसी के चलते गैटिंग ने उसे खेलने का प्रयास नहीं किया। इस बीच जबरदस्त तेजी से टर्न हुई गेंद गैटिंग को चकमा देते हुए उनके ऑफ स्टंप पर जा लगी, जिसे देखकर सभी हैरानगी में पड़ गए। 

वार्न टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने 145 टेस्ट मैच खेलकर 708 विकेट हासिल किए, जिसमें 37 बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट और 10 बार मैच में 10 या इससे अधिक विकेट शामिल हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी गेंदबाजी कितनी घातक रही। वहीं 194 वनडे मैचों में 293 विकेट लिए। 33 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन रहा। 

CRICKET की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Facebook आैर Twitter पर फोलो करें।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!