Sports

गोल्ड कोस्ट: विश्व बाधा दौड़ चैंपियन सैली पीयरसन ने शनिवार को गोल्ड कोस्ट में आस्ट्रेलिया के राष्ट्रमंडल खेलों के चयन ट्रायल के दौरान नौवीं बार राष्ट्रीय 100 मीटर बाधा दौड़ का खिताब जीता। पीयरसन ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई करने के बाद कहा कि वह अब र्बिमंघम में आईएएएफ विश्व इंडोर चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। पीयरसन ने 12.73 सेकेंड के सत्र के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ पाम रेयान के सर्वाधिक राष्ट्रीय खिताब के रिकार्ड की बराबरी भी की।          
PunjabKesari
                                   सैली पीयरसन
पूरा ध्यान राष्ट्रमंडल खेलों पर

पीयरसन 100 मीटर बाधा दौड़ में 2011 और 2017 की विश्व चैंपियन तथा 2012 की ओलंपिक चैंपियन हैं। इस 31 वर्षीय एथलीट ने कहा कि वह र्बिमंघम में आईएएएफ विश्व इंडोर चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी लेकिन उनका ध्यान पूरी तरह से राष्ट्रमंडल खेलों पर है जो उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है।