3 महीने बाद लौटी साइना, जीती पहला मैच

Edited By ,Updated: 23 Nov, 2016 03:26 PM

saina nehwal  badminton  thailand   london olympic

वापसी की कोशिश में जुटी साइना नेहवाल ने हांगकांग सुपर सीरिज बैडमिंटन महिला एकल वर्ग में थाईलैंड ...

कोलून: वापसी की कोशिश में जुटी साइना नेहवाल ने हांगकांग सुपर सीरिज बैडमिंटन महिला एकल वर्ग में थाईलैंड की पोर्नतिप बुरानाप्रासेरत्सुक को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। लंदन ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना को चाइना ओपन के पहले दौर में पोर्नतिप ने हराया था। चोट के कारण 3 महीने बाद लौटी साइना ने उस हार का बदला चुकता करते हुए दुनिया की 12वें नंबर की थाई खिलाड़ी को 12.21, 21.19, 21.17 से हराया।  

5वीं वरीयता प्राप्त साइना का सामना अब चियांग मेइ हुइ और जापान की सायाका सातो के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।  पुरूष एकल में स्विस ओपन विजेता एच एस प्रणय ने चीन के कियाओ बिन को 21.16, 21.18 से हराया। वहीं राष्ट्रीय चैम्पियन समीर वर्मा ने जापान के ताकुमा उएडा को 22.20, 21.18 से शिकस्त दी।  पुरूष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी को कोरिया के सोल्ग्यु चोइ और को सुंग ह्यून के हाथों 15.21, 8.21 से पराजय झेलनी पड़ी।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!