Sports

स्पोर्ट्स डेस्क(राहुल): श्रीलंका को पहले टेस्ट सीरीज में 1-0 आैर फिर वनडे में 2-1 से मात देने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 सीरीज में उनका सफाया करना चाहेगी। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज कटक के बाराबती स्टेडियम में होगा। टीम की कमान फिर से रोहित शर्मा के हाथों होगी आैर इसके साथ उनके पास इस सीरीज में 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह के सर्वाधिक छक्कों का रिकाॅर्ड तोड़ने का सुनहरा माैका होगा। 
PunjabKesari
बस चाहिए 19 छक्के
अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकाॅर्ड युवराज के नाम हैं। उन्होंने 58 मैचों की 51 पारियों में 74 लगाए हैं। वहीं रोहित 68 मैचों की 61 पारियों में 56 छक्के लगा चुके हैं। युवराज से आगे निकलने के लिए रोहित को अब 19 छक्कों की जरूरत है। अगर रोहित तीन टी20 मैचों की सीरीज में इतने छक्के लगा देते हैं, तो वह युवराज को पछाड़कर अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सवार्धिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

मुश्किल नहीं होगा रोहित के लिए
रोहित के लिए 19 छक्के लगाना कोई बड़ी बात नहीं है। जिस तरह उन्होंने वनडे सीरीज में अपनी ताकत दिखाई है, उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह टी20 सीरीज में भी छक्कों की बरसात कर सकते हैं। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ हुए दूसरे वनडे में नाबाद 208 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने इस पारी में आसानी से 12 दनदनाते छक्के लगाए थे।  
PunjabKesari
भारत की तरफ से T20 में सवार्धिक छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज
1. युवराज सिंह- 51 पारियों में 74 छक्के
2. रोहित शर्मा- 61 पारियों में 56 छक्के
3. सुरेश रैना- 55 पारियों में 47 छक्के
4. विराट कोहली- 51 पारियों में 40 छक्के
5. महेंद्र सिंह धोनी- 72 पारियों में 40 छक्के

अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकाॅर्ड विंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2006 से 2017 तक अभी 52 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 103 छक्के लगाए हैं।