नई दिल्ली : वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा का बल्ला आखिरकार साऊथ अफ्रीका में थम गया है। वांड्र्स में खेले गए चौथे वनडे में रोहित एक बार फिर तेज गेंदबाजी के आगे नतमस्तक होते नजर आए। टेस्ट के बाद वनडे सीरीज में लगातार फ्लॉप चल रहे रोहित शर्मा का वैसे भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 11 मैच में वह महज 11 की औसत से 126 रन ही बना पाएं हैं। 23 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
दक्षिण अफ्रीका में रोहित का प्रदर्शन
तारीख रन बॉलर कारण
12 जनवरी 2011 11 मोर्केल (कैच)
15 जनवरी 2011 9 मोर्केल (एलबीडब्ल्यू)
18 जनवरी 2011 23 मोर्केल (बोल्ड)
21 जनवरी 2011 1 सोत्सबोए (कैच)
23 जनवरी 2011 5 सोत्सबोए (बोल्ड)
5 दिसंबर 2013 18 ------- (रन आऊट)
8 दिसंबर 2013 19 सोत्सबोए (कैच)
1 फरवरी 2018 20 मोर्केल (कैच)
4 फरवरी 2018 15 रबादा (कैच)
7 फरवरी 2018 0 रबादा (कैच)
10 फरवरी 2018 5 रबादा (कैच)
रोहित के फिर फ्लॉप होने के बाद क्रिकेट फैंस ने सोशल साइट्स पर उन्हें जमकर ट्रोल किया
\\