Sports

इंदाैरः भारत ने श्रीलंका को यहां के होलकर स्टेडियम में दूसरे टी20 मैच में 88 रनों से पराजित कर सीरीज पर 2-0 की अजय बढ़त बनाई। मैच के दाैरान एक ऐसा वाक्या देखने को मिला जिसे देखकर सब सोच में पड़ गए, लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो स्टेडियम में माैजूद फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। 

दरअसल, रोहित ने इंदौर में 43 गेंदों पर 12 चौके और 10 छक्को की मदद से 118 रनों की तूफ़ानी पारी खेली। रोहित जब आउट होने के बाद पवेलियन लौट रहे थे तो कोच रवि शास्त्री ने उनकी तरफ इशारा किया। दर्शक सोच में पड़ गए कि आखिर शास्त्री ने रोहित ने क्या कहा। लेकिन कुछ पल बाद समझ में आया कि रोहित-शास्त्री के बीच क्या बात हुई। शास्त्री ने रोहित से पूछा कि अब तीसरे नंबर पर किसे भेजा जाए। रोहित ने इशारों में विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को भेजने के लिए कहा। 

धोनी को देख खुश हुए दर्शक
मैदान पर जिस तरह रोहित ने तीसरे नंबर पर धोनी को बल्लेबाजी करने के लिए भेजा, उसे देखकर हरकोई खुश हो गया। धोनी ने 21 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्को की मदद से 28 रनों की पारी खेली, जिसकी मदद से भारत ने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 260/5 का स्कोर बनाया।