Sports

नई दिल्ली: दो साल के निलंबन के बाद आईपीएल के 11वें संस्करण में लौटी चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को अपने टीमों में रिटेन किया है। बताया जा रहा है कि अगर रोहित शर्मा चाहते तो उन्हें भी 15 करोड़ से ज्यादा राशि मिल सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। लेकिन सूत्र के अनुसार मुंबई इंडियंस के लिए खेलने को तरजीह देते हुए रोहित ने तय राशि से ज्यादा लेने में रुचि नहीं दिखाई।

इस दौरान मुंबई फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन की राशि के तौर पर रोहित शर्मा को15 करोड़ रुपए देने का फैसला किया गया, वहीं आरसीबी फ्रैंचाइजी ने विराट कोहली को सबसे ज्यादा रकम 17 करोड़ पर रिटेन किया गया। मुंबई इंडियंस सूत्रों ने एक दैनिक समाचार से बातचीत करते हुए कहा कि रोहित न केवल फील्ड में, बल्कि बाहर भी 'लीडर' साबित हुए हैं। वह टीम संतुलन के लिए नंबर-3 या उससे नीचे भी बल्लेबाजी करने को तैयार रहते हैं और अब उन्होंने टीम की प्राथमिकता को ऊपर रखा है। 

बता दें कि आईपीएल के 2018 सत्र के लिए 4 जनवरी खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख थी। फ्रेंचाइजी टीमें इस महीने के आखिर में होने वाली नीलामी से पहले रिटेंशन के जरिए और नीलामी के दौरान राइट टू मैच कार्ड के जरिए अधिकतम 5 खिलाड़ियों को हासिल कर सकती थीं। गुरुवार को 8 फ्रेंचाइजी टीमों ने कुल 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया। दो बार की चैंपियन चेन्नई ने धोनी के अलावा सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा को रिटेन किया जबकि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया। बेंगलुरु ने विराट कोहली, एबी डीविलियर्स और शरफराज खान को रिटेन किया।  कोलकाता को दो बार चैंपियन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर और विस्फोटक कैरेबिआई बल्लेबाज क्रिस गेल को उनकी पुरानी बेंगलुरु टीम ने आईपीएल के 11वें सत्र के लिए रिटेन नहीं किया।