सचिन ने स्वीकारा IOA का रियो ओलंपिक के ब्रांड एंबेसडर बनने का ऑफर

Edited By ,Updated: 03 May, 2016 03:06 PM

rio olympics sachin tendulkar ioa salman khan

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आगामी रियो आेलंपिक खेलों के लिए देश का सद्भावना दूत बनने का भारतीय आेलंपिक संघ (आईआेए) का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है...

नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आगामी रियो आेलंपिक खेलों के लिए देश का सद्भावना दूत बनने का भारतीय आेलंपिक संघ (आईआेए) का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।  तेंदुलकर बालीवुड अभिनेता सलमान खान और दिग्गज निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद सद्भावना दूत बनने वाले तीसरे व्यक्ति हैं। आईआेए ने आज पुष्टि की कि तेंदुलकर ने उनकी पेशकश स्वीकार कर ली है। राष्ट्रीय आेलंपिक संस्था ने 29 अप्रैल को तेंदुलकर को उससे जुडऩे के लिए आमंत्रित किया था। 
 
आईआेए महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि सचिन तेंदुलकर ने आेलंपिक में भारतीय दल का सद्भावना दूत बनने का हमारा आग्रह स्वीकार कर लिया है। हमें आग्रह स्वीकार करने का उनका आधिकारिक संवाद मिला है।  उन्होंने कहा कि हम सद्भावना दूत के रूप में तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी के जुडऩे से काफी खुश हैं। हम उनके आभारी हैं। हम उम्मीद करते हैं कि उनका और अन्य सद्भावना दूत का जुड़ाव भारतीय खेल को आगे ले जाएगा।  सलमान को सद्भावना दूत बनाए जाने के फैसले की पहलवान योगेश्वर दत्त और पूर्व दिग्गज धावक मिल्खा सिंह सहित अन्य के आलोचना करने के बाद आईआेए ने बिंद्रा, तेंदुलकर और जाने माने संगीतज्ञ एआर रहमान से संपर्क किया था।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!