Sports

नई दिल्लीः आप सब जानते हैं कि सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए लोगों को स्टार बनने में देर नहीं लगती। आज के समय में सोशल मीडिया ही सबसे महत्वपूर्ण जरिया है किसी को प्रमोट करने का। हाल ही में देखने को मिल रहा है कि एक लड़की सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा में आ रही है, जिसका नाम प्रिया प्रकाश है। प्रिया की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

किस क्रिकेटर की फैन है प्रिया
रातों रात स्टार बनने वाली प्रिया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वे पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की सबसे बड़ी फैन हैं। प्रिया ने बताया कि जिस तरह धोनी बल्लेबाजी करते हैं, मैं उनके बल्लेबाजी की दीवानी हो गई हूं। उन्होंने बताया कि वे धोनी को बचपन से ही फाॅलो करती आ रही हैं। वैसे अगर बात की जाए धोनी की तो माही के उपर लाखों लड़कियां मरती हैं।
PunjabKesari
कुछ दिन पहले प्रिया की वीडियो आई थी जिसके जरिए लाखों लोग प्रिया के फैन बन गए हैं। जिस तरह उनका आखें मटकना, हसना। आपको बता दें कि एक ही दिन में प्रिया के लगभग 1.7 मिलियन फाॅलोवर बढ़ गए हैं। 

PunjabKesari