Sports

नई दिल्ली: 2012 में रजनीकांत के दामाद धनुष का गाना कोलावेरी डी डी आया था। पूरे देश में तब चर्चा छिड़ गई थी कि आखिर कोलावेरी डी है क्या? यह राज कई सालों तक राज भी रहा। इस बीच पॉप स्टार पीएसवाई का गगनम स्टाइल हिट हो गया। आईपीएल में क्रिस गेल ने इसे खूब मशहूर किया। खास तौर पर टी 20 विश्व कप जीतने के बाद वेस्टइंडीज टीम का गगनम स्टाइल डांस करना बड़ा मशहूर हुआ था। डांस के इस पोज का मतलब क्या है, आज तक पता नहीं चला। लेकिन यह अभी भी लोगों के फेवरेट डांसिंग मोड में रहता है। 

अब इसी चलन में डैडी डी स्टाइल आ गया है। इस डांस को सामने लेकर आए हैं भारतीय क्रिकेट के न्यू सिक्सर किंग हार्दिक पांड्या। पांड्या अक्सर बड़ी पारी खेलने के बाद शिखर धवन की ओर इशारा करते हुए यह डांस करते हैं। धवन भी उनका पूरा साथ देते हैं। और तो और धवन भी बड़ी पारी खेलने के बाद यह डैडी डी स्टाइल करना नहीं भूलते। धीरे-धीरे शिखर और पांड्या के बाद टीम के अन्य सदस्य भी यह डांस करने लगे। अब सोशल मीडिया पर लोगों में भी डैडी डी स्टाइल अपनाने का ट्रेंड जोर पकड़ रहा है। यह इसलिए क्योंकि अभी भी पूछने के बावजूद शिखर और पांड्या ने यह नहीं बताया है कि इस डांस के पीछे आखिर वजह क्या है? जो भी हो, लोग इस नए डांस का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। फेसबुक, ट्विटर के अलावा विभिन्न साइट्स पर डैडी डी स्टाइल की चर्चा है। लोग फोटो पर डैडी डी हैशटैग चला रहे हैं।

एक चुटकले से शुरू हुआ है डैडी डी स्टाइल
हार्दिक पांड्या से जब पूछा जाता है कि उन्होंने डैडी डी स्टाइल क्यों अपनाया तो अक्सर वह गोल मोल जवाब दे जाते थे। इसी कारण लोगों में डांस प्रति जानने की उत्सुकता बन गई। ट्रेंड जोर पकडऩे लगा तो पांड्या ने बताया कि दरअसल मेरे और शिखर में छोटी-छोटी बातों को लेकर नोंक-झोंक, हंसी-मजाक चलता रहता है। यह डांस उसी का नतीजा है। दरअसल डैडी डी का मुख्य मकसद यह बताना है कि शिखर उम्र में मेरे से कितना बढ़ा है। मतलब बूढ़ा होने की कागार पर है। आखिर विक्टरी का साइन दिखाकर अपना शिखर को कैसे बूढ़ा कहते हैं, पर पांड्या ने बताया- यह एक सीक्रेट है। और यह मेरे और धवन के बीच ही रहेगा। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों ने इशारों में बताया है कि दोनों ने यह टे्रंड एक जोक पर बनाया है। जोक के हवाले से वह एक-दूसरे को चिढ़ाते हैं। यह जोक क्या है। यह बताने को कोई राजी नहीं है।