Sports

स्पोर्ट्स डेस्क(राहुल): आज ही के दिन यानी 10 मार्च 1985 को भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को धूल चटाकर वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। आॅस्ट्रेलिया में हुई इस वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने सुनील गावस्कर के नेतृत्व में दाैरा किया था, जहां टीम ने खिताबी जीत हासिल कर विदेशी सरजमीं पर इतिहास रचा था। 

खामोश हो गया था पाकिस्तानी खेमा
वर्ल्ड चैंपियनशिप का फाइनल मुुकाबला मेलबर्न स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ। भारत टाॅस हार गया आैर पाकिस्तान बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरा। भारतीय गेंदबाजों ने शूरूआती ओवरों में ही पाकिस्तानी बल्लेबाजों को दवाब में डाल दिया आैर कपिल देव ने ओपनर मोहसीन खान को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। पाकिस्तान को पहला झटका उस समय लगा जब उनका स्कोर 17 था। एक झटके के बाद पाकिस्तान संभल पाता, इतने में कपिल ने 29 के स्कोर पर ओपनर मुदस्सर नजर को आउट कर भारत को दूसरी कामयाबी दिला दी। इसके बाद पाकिस्तानी खेमा खामोश होता दिखा आैर उनकी टीम भारत के सामने 9 विकेट खोकर 177 रनों का लक्ष्य ही रख सकी। 
PunjabKesari

भारत ने आसानी से मैच किया कब्जे में
खिताब जीतने के लिए मिले 177 रनों का लक्ष्य करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से  ओपनिंग जोड़ी रवि शास्त्री आैर कृष्णमाचारी श्रीकांत के रूप में उतरी। दोनों ने क्रीज पर पैर जमाने शुरू कर दिए आैर पाकिस्तानी गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए तरसा दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 103 रन जोड़े आैर भारत ने यह मुकाबला 8 विकेट रहते अपने नाम कर लिया। श्रीकांत ने 6 चाैके, 1 छक्के की बदाैलत 67 रन बनाए आैर मोहम्मद अजहरूद्दीन ने 25 रनों की पारी खेली। इनके अलावा ओपनर रवि शास्त्री 3 चाैकों की मदद से नाबाद 63, जबकि दिलीप वेंगसरकर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। 
PunjabKesari

कपिल ने किया था कमाल का प्रदर्शन
इस खिताबी मैच के हीरो कपिल ही रहे, जिन्होंने बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन दिखाया था। कपिल ने 9 ओवर फैंके, जिसमें उन्होंने कंजूसी बरतते हुए 23 रन दिए आैर 3 विकेट भी अपनी झोली में डाल दिए। पाकिस्तान की ओपरन जोड़ी को उन्होंने पवेलियन भेजा जिसके बाद चाैथे नबंर के बैट्समैन कसीम उमर को आउट किया था, जिसके कारण पाकिस्तान का बैटिंग आॅर्डर धाराशाही हो गया। 
PunjabKesari

इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा था भारत
गर्व की बात यह रही कि 1985 मे 17 फरवरी से 10 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित इस बेन्सन और हैजेस वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत ने एक भी मैच नहीं हारा था। भारत ए ग्रुप में शामिल था, जिसमें पाकिस्तान, आॅस्ट्रेलिया आैर इंग्लैंड भी शामिल था। भारत ने अपने ग्रुप में शामिल सभी टीमों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को करारी हार दी आैर फाइनल में प्रवेश किया था। 

      ​​कब                                खिलाफ                                जीता
20 फरवरी 1985                 पाकिस्तान                      भारत(6 विकेट से)

26 फरवरी 1985                  इंग्लैंड                           भारत(86 रनों से)

03 मार्च 1985                    आॅस्ट्रेलिया                      भारत(8 विकेट से) 
 
05 मार्च 1985                   न्यूजीलैंड                         भारत(7 विकेट से)

10 मार्च 1985                    पाकिस्तान                      भारत(8 विकेट से)