Sports

नई दिल्लीः खेलो इंडिया स्कूल खेलों के लड़कों की हाॅकी प्रतियोगिता में आज यहां जमकर गोल वर्षा हुई तथा चार मैचों में कुल 37 गोल दागे गए जिनमें ओड़िशा की राजस्थान पर 14-3 से जीत भी शामिल है।         

एक अन्य मैच में चंडीगढ़ ने दिल्ली को 8-0 से पराजित किया। पूल ए के मैच में पंजाब ने हरियाणा को 4-2 से जबकि पूल बी में उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को 5-1 से हराया।          

लड़कियों के वर्ग में मुमताज खान की हैट्रिक की मदद से उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 7-0 से हराया जबकि हरियाणा ने झारखंड को 4-2 और पंजाब ने चंडीगढ़ को 3-1 से शिकस्त दी।