Sports

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड के ग्लेनेग तट पर समुद्र में डूबने वाली भारतीय महिला फुटबॉलर नितिशा नेगी का शव दिल्ली लाया गया है। 15 वर्षीय नितिशा नेगी ऑस्ट्रेलिया में आयोजित पेसेफिक स्कूल गेम्स में भाग लेने वाली भारतीय दल का हिस्सा थी। दल की सदस्य 5 महिला फुटबॉलर समुद्र तट पर गई थीं इसी दौरान वे समुद्र में बह गई।
 PunjabKesari
बचाव दल ने चार लड़कियों को सुरक्षित निकाल लिया था जबकि गायब एक महिला फुटबॉलर नितिशा नेगी का शव गत सोमवार सुबह मिला था।  स्कूल स्पोर्ट्स ऑस्ट्रेलिया ने कहा था कि खेल प्रतियोगिता में भाग लेने आए भारतीय दल की एक महिला खिलाड़ी की मौत शनिवार को दुर्घटना में हो गई। भारतीय टीम के साथ उन्होंने अपनी संवेदनाएं जताईं थी।  नितिशा नेगी का शव शनिवार शाम को दिल्ली लाया गया। शव को गढ़वाल भवन में रखा गया है। मृतक महिला फुटबॉलर पूर्वी दिल्ली के खिचड़ीपुर की रहने वाली थी।