नागल ने एशियाई इंडोर और मार्शल आर्ट्स खेलों में स्वर्ण पदक जीता

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Sep, 2017 11:43 AM

nagal won gold medal in asian indoor and martial arts games

सुमित नागल ने आज यहां हमवतन विजय सुंदर प्रशांत पर दबदबा बनाते हुए एशियाई इंडोर एवं मार्शल आर्ट्स खेलों में पुरूष एकल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला।

एशगाबाद: सुमित नागल ने आज यहां हमवतन विजय सुंदर प्रशांत पर दबदबा बनाते हुए एशियाई इंडोर एवं मार्शल आर्ट्स खेलों में पुरूष एकल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला। नागल ने भारतीय खिलाडिय़ों के बीच हुए फाइनल मैच में पांच बार र्सिवस तोड़कर प्रशांत पर 6-1 6-1 से जीत दर्ज की। यह प्रशांत के लिये टूर्नामेंट का दूसरा पदक है, उन्होंने मौजूदा एकल राष्ट्रीय चैम्पियन विष्णु वर्धन के साथ मिलकर पुरूष युगल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था। वर्धन ने भी टूर्नामेंट में दो पदक जीते।

उन्होंने प्रार्थना थोम्बरे के साथ मिलकर मिश्रित युगल का रजत पदक प्राप्त किया था। थोम्बरे ने भी महिला युगल में अंकिता रैना के साथ रजत पदक जीता। महिला एकल एकमात्र स्पर्धा रही, जिसमें भारत खाली हाथ लौटेगा। अंकिता और राष्ट्रीय चैम्पियन रिया भाटिया क्वार्टरफाइनल में हार गये थे। भारत ने टेनिस स्पर्धा में कुल पांच पदक, दो स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते हैं।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!