मोरक्को, ट्यूनिशिया ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Nov, 2017 01:37 PM

morocco and tunisia reach russia 2018

उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को और ट्यूनिशिया ने अलग अलग तरह से रूस में होने वाले 2018 विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया। मोरक्को ने ग्रुप सी में आइवरी कोस्ट पर 2-0 से जीत दर्ज की। उसके लिये नाबिल दिरार और मेधी बेनाटिया ने पांच मिनट के अंदर गोल दागे।

जोहानिसबर्गः उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को और ट्यूनिशिया ने अलग अलग तरह से रूस में होने वाले 2018 विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया। मोरक्को ने ग्रुप सी में आइवरी कोस्ट पर 2-0 से जीत दर्ज की। उसके लिये नाबिल दिरार और मेधी बेनाटिया ने पांच मिनट के अंदर गोल दागे।

‘एटलस लायंस’ ने 1998 के बाद पहली बार टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई किया, टीम के 12 अंक रहे। उसने छह मैचों के ग्रुप अभियान के दौरान एक भी गोल नहीं गंवाया। ट्यूनिशिया की टीम राडेस में पड़ोसी देश लिबिया को पराजित नहीं कर सकी और मुकाबला 0-0 के ड्रा रहा। 

हालांकि ट्यूनिशिया के लिए क्वालीफाई करने के लिये यह ड्रा भी काफी था। उसने 14 अंक जुटाये और वह 2006 के बाद पहली बार विश्व कप में खेलेगी। सेनेगल ने कल दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर रूस के लिये क्वालीफाई किया था। दो अन्य अफ्रीकी क्वालीफायर नाइजीरिया और मिस्र ने पिछले महीने फाइनल्स में स्थान सुनिश्चित किया था।   

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!