मिलिए भारतीय क्रिकेट के दूसरे धोनी से, जिसने रणजी में रचा इतिहास

Edited By ,Updated: 08 Nov, 2016 12:52 PM

meet ishan kishan  after ms dhoni  another wicketkeeper batsman

महेंद्र सिंह धाेनी आज भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा नाम बन चुके हैं। अब उनकी ही तरह झारखंड से ही एक और खिलाड़ी क्रिकेट जगत में कमाल करने के लिए तैयार है।

नई दिल्लीः महेंद्र सिंह धाेनी आज भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा नाम बन चुके हैं। अब उनकी ही तरह झारखंड से ही एक और खिलाड़ी क्रिकेट जगत में कमाल करने के लिए तैयार है। यह खिलाड़ी है अंडर-19 के कप्तान ईशान किशन। सबसे खास बात यह है कि ईशान भी भारतीय वनडे कप्तान की तरह ही विकेट के पीछे मोर्चा संभालते हैं। 

14 छक्के मारकर रचा इतिहास
झारखंड-दिल्ली के बीच चल रहे रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच में शानदार डबल सेन्चुरी लगाने के साथ ही इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 14 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया। ईशान किशन की पारी की बदौलत झारखंड की टीम ने पहली पारी में दिल्ली के सामने 493 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। 

250 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
झारखंड रणजी टीम की तरफ से एक पारी में 250 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज ईशान झारखंड रणजी टीम की तरफ से एक पारी में 250 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ईशान ने 336 बॉल का सामना करते हुए 273 रन की इनिंग खेली। इस पारी के दौरान ईशान ने 21 चौके और 14 छक्के भी लगाएं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!