'नन्ही परी' जिवा का पहला बर्थडे मनाने में घर पहुंचे धोनी, देखिए PICS

Edited By ,Updated: 06 Feb, 2016 04:07 PM

mahendra singh dhoni ziva t20 world cup

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की नन्ही परी का पहला जन्मदिन आज यानि कि 6 फरवरी को है। इस अवसर पर धोनी टी-20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों के सेलेक्शन ...

रांची: टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की नन्ही परी का पहला जन्मदिन आज यानि कि 6 फरवरी को है। इस अवसर पर धोनी टी-20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों के सेलेक्शन के बाद अपनी नन्हीं परी का जन्मदिन मनाने के लिए शुक्रवार को ही मुंबई से रांची पहुंच गए। धोनी जैसे ही टर्मिनल से बाहर निकले क्रिकेट फैन्स ने उनको घेर लिया लेकिन धोनी तुरंत ही अपनी गाड़ी तक पहुंच गए और जाते-जाते उन्होंने हाथ उठाकर प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। 
 
जिस तरह धोनी अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए सुबह से जुटे हुए है उसी तरह उनके फैंस भी सुबह से विश करने के लिए घर के बाहर इंतजार कर रहे है। बताया जा रहा है कि जीवा का पहला जन्मदिन बड़े ही सादगी के साथ मनाया जाएगा। घर में सुबह पूजा-पाठ किया गया। इस दौरान घर के सभी लोग पूजा में जीवा के साथ शामिल हुए। शाम में जीवा का बर्थडे केक काटा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!