Sports

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला वनडे में टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से पारी को संभालते हुए 65 रन बनाए। इसके साथ ही धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16,000 रन भी पूरे किए और ऐसा कारनामा करने वाले वह दुनिया का दूसरे विकेटकीपर बन गए है।  

इस रिकॉर्ड के साथ दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बने धोनी 
16,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले दुनिया के 27 वें बल्लेबाज और दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उनके पहले श्रीलंका के कुमार संगकारा यह रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। संगकारा ने 28016 रन बना चुके है, धोेनी ने अबतक 16048 रन बना लिए है, जिसमें 16 शतक और 101 अर्धशतक बनाएं। धोनी ने अपनी 483वीं पारी में ये रिकॉर्ड मुकम्मल किया है। 

16,000 रन बनाने वाले 6वें भारतीय बल्लेबाज बने धोनी 
धोनी ने नुवान प्रदीप की गेंद पर चौका लगाते हुए ये रिकॉर्ड मुकम्मल किया। इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए उन्हें सिर्फ 17 रनों की जरुरत थी। ऐसा कारनामा करने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से धोनी 6वें बल्लेबाज हैं। उनके पहले यह कारनामा सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली अपने नाम कर चुके हैं।

112 रनों पर भारतीय टीम ढेर
बता दें कि भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 112 रन पर ढेर हो गई।  भारत की ओर से महेंद्र सिंह धोनी ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से सुरंगा लकमल ने 4 और नुवान प्रदीप ने 2 विकेट चटकाए।