Edited By ,Updated: 14 Apr, 2017 04:32 PM
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी खराब प्रदर्शन की वजह से फैंस के निशाने में आ गए ...
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी खराब प्रदर्शन की वजह से फैंस के निशाने में आ गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर #Dhonidropped नाम से हैशटैग ट्रेंड कर रहा है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी को पुणे से ड्रॉप कर दिया गया है। हालांकि टीम की ओर से अभी तक ऐसी कोई भी पुष्टि नहीं की गई हैं।
एक फैन ने लिखा, जब सहवाग आउट ऑर्फ फॉर्म चलते थे तब धोनी ने उन्हें कई बार टीम से बाहर किया। इतिहास खुद दोहराया जाता है, अब धोनी के साथ भी कुछ ऐसा ही होगा। इससे पहले टी-20 में धोनी की खराब परफॉर्मेंस पर सौरव गांगुली ने भी उनपर कमेंट करते हुए लिखा था कि धोनी अब टी-20 खेलने लायक नहीं रहे क्योंकि उन्होंने पिछले 10 साल में सिर्फ एक फिफ्टी लगाई है। बता दें कि धोनी ने अबतक 3 मैचों में 14 के खराब एवरेज से सिर्फ 28 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका टॉप स्कोर 12 रन रहा है।