U-17 विश्व कप के कुल दर्शकों में कोलकाता का हिस्सा 45 प्रतिशत: ममता

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Oct, 2017 10:43 PM

kolkata share 45 of total u 17 world cup mamata

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि हाल में संपन्न फीफा अंडर 17 विश्व कप में कुल दर्शकों की संख्या में साल्ट लेक स्टेडियम का हिस्सा 45 प्रतिशत से अधिक रहा। ममता ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा। कोलकाता दूसरे स्थान पर रहे दिल्ली...

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि हाल में संपन्न फीफा अंडर 17 विश्व कप में कुल दर्शकों की संख्या में साल्ट लेक स्टेडियम का हिस्सा 45 प्रतिशत से अधिक रहा। ममता ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा। कोलकाता दूसरे स्थान पर रहे दिल्ली (19 .78 प्रतिशत) से कहीं आगे रहा। छह स्थलों पर हुए टूर्नामेंट के लिए कुल 1347000 दर्शक पहुंचे थे। ममता ने लिखा, ‘‘कोलकाता ने अंडर 17 विश्व कप में बेजोड़ उपलब्धि हासिल की। 

भारत में सभी स्थलों पर कुल 13 लाख 47 हजार दर्शकों ने मैच देखा जिसमें कोलकाता छह लाख आठ हजार दर्शकों के साथ शीर्ष पर रहा।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘यह कुल दर्शकों की संख्या का 45 प्रतिशत से अधिक है। दिल्ली 19 . 78 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। भारत में प्रति मैच दर्शकों का औसत 25906 रहा जबकि कोलकाता में ये दोगुने से अधिक 55345 रहा।’’  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!