Sports

नई दिल्ली : जब कोहली भारतीय टीम में होते हैं तो सिर्फ कोहली-कोहली होता है लेकिन जब कोहली नहीं होते तब एक ही नाम सामने आता है। वो है धोनी-धोनी-धोनी। चाहे धोनी मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के लिए आते हो। उन्हें खुद को साबित करने के लिए उतनी गेंदों मिलती भी न हो लेकिन धोनी अपनी मौजूदगी मैच में दे ही जाते है। धर्मशाला वनडे में धोनी को कौन भूल सकता है। बुमराह बैटिंग कर रहे थे तभी श्रीलंकाई गेंदबाज की गेंद बुमराह के पैड पर लगी। पगपाधा की अपील हुई इससे पहले कि अंपायर उंगली उठाते धोनी ने फौरन डीआरएस ले लिया। डीआरएस में साबित हुआ बुमराह नॉट आउट है। इसके बाद मोहाली में खेले गए दूसरे वनडे में भी धोनी की सुपरमैन ड्राइव ने खुद चर्चा बटोरी। अब बारी आई है तीसरे वनडे की। इसमें भी धोनी ने आदत अनुसार अपनी हाजिर लगा ही दी है।
श्रीलंका टीम जब बैटिंग करने उतरी थी तो थरंगा ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी थी। उन्होंने पांड्या को एक ओवर में पांच चौके भी जड़े। थरंगा जैसे खेल रहे थे इससे लग रहा था कि वह श्रीलंका का कुल स्कोर 300 पार लगा ही देंगे। लेकिन इसी बीच 95 रन के स्कोर पर थरंगा धोनी का शिकार हो गए। हालांकि थरंगा को बॉल यादव ही कर रहे थे। लेकिन जिस चालाकी से धोनी ने थरंगा का स्टंप उड़ाया। तारीफ करने के काबिल तो बनता ही है। स्टेडियम में बैठे दर्शक भी धोनी का उत्साह बढ़ाने से पीछे नहीं हट सके। दर्शकों में धोनी का यह शायद विश्वास ही है कि पिछले वनडे में जब रोहित शर्मा दोहरा शतक लगा रहे थे तभी दर्शक दीर्घा से आया एक प्रशंसक मैदान में घुसा और धोनी के पैर छूकर वापस चला गया। बहरआल आप यह वीडियो देखें-
 

इस पर तो हमारे वीरेंद्र सहवाग ने भी रोचक ट्विट किया है। देखें-