Sports

नई दिल्ली : पंजाब और हरियाणा ने पहले खेलो इंडिया हॉकी प्रतियोगिता के लड़कियों की वर्ग में अपना विजय अभियान शुक्रवार को भी जारी रखा। यहां मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में पूल-बी में पंजाब ने ओड़शिा को 7-2 से जबकि पूल-ए में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 3-0 से हराया। दिन में खेले गए दूसरे मैच में झारखण्ड ने छत्तीसगढ़ को 12-0 से और चंडीगढ़ ने दिल्ली को 4-1 से शिकस्त दी। 
अपने पहले मैच में झारखंड को 4-2 से पीटने वाली हरियाणा की टीम ने एक योजना के तहत मैच खेला और उत्तर प्रदेश को पराजित किया। पहले दौर के खेल में कोई गोल करने में कामयाब नहीं होने के बाद हरियाणा ने खेल के 45वें मिनट में अनु की वजह से बढ़त बना ली। खेल के 60वें मिनट में ज्योति ने इसे 2-0 कर दिया और 5 मिनट बाद शर्मिला ने 3-0 कर के 3-0 का स्कोर हासिल कर लिया। 

फुटबॉल : हरियाणा ने मिजोरम को 12-0 से पीटा 
हरियाणा ने पहले खेलो इंडिया के फुटबॉल प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में ग्रुप-1 में मिजोरम को एकतरफा अंदाज में शुक्रवार को 12-0 से हरा दिया। यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में हरियाणा के लिए कप्तान समीक्षा ने छठे, 58वें, 67वें, 80वें और 90वें मिनट में गोल किए जबकि रेनू ने 16वें, 71वें और 76वें मिनट में गोल दागे। ग्रुप-1 के ही एक दूसरे मैच में ओडि़शा ने गुजरात को 3-0 से हरा दिया। लड़कों के वर्ग में असम ने मणिपुर को 5-3 से और पंजाब ने दिल्ली को 3-0 से शिकस्त दी।