Sports

नई दिल्लीः करीब डेढ़ दशक से डब्ल्यूडब्ल्यूई के चहेते रहे सुपरस्टार जॉन सीना क्या संन्यास लेने जा रहे हैं, इस मुद्दे पर बहस शुरू हो गई हैै। हालांकि अभी जॉन सीना डब्ल्यूडब्ल्यूई में पूरी तरह से सक्रिय है, उनकी रिटायरमेंट की बात भी सामने नहीं आई है लेकिन कुछ महीने पहले दिन उनके इंटरव्यू को सच समझा चाहे तो जॉन सीना अगले साल तक संन्यास ले सकते हैं। 

उक्त इंटरव्यू में जब जॉन से उनके संन्यास के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि मैं जानता हूं कि मेरे दिन थोड़े रह गए हैं। मैं अगले अप्रैल में 40 साल का हो जाऊंगा। हमारे पास बढिय़ा टैलेंट है जो अच्छा परफॉर्म कर रहा है। मुझे नहीं पता कितने साल मेरे पास बाकी हैं। इसलिए जो मेरे पास समय बचा है, मैं चाहता हूं कि उसका उसी तरह इस्तेमाल करूं जैसा मैं कर सकता हूं।

1033 मैच जीते, 254 हारे : सफलता प्रतिशत 76.86
प्रमोशन                 जीत    ड्रा    हार
एपीडब्ल्यू                2       0    0
एचडब्ल्यूए              0       0     1 
ओवीडब्ल्यू            21       0    17
डब्ल्यूडब्ल्यूई      1007    57   235
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ        3      0     1
कुल                  1033    57   254