Sports

नई दिल्ली: मुंबई सिटी एफसी ने दोनों हाफ में दो-दो गोल करके इंडियन सुपर लीग के एकतरफा मैच में शुक्रवार को यहां दिल्ली डायनामोज को 4-0 से करारी शिकस्त दी और अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। मुंबई ने शुरू से ही मैच पर दबदबा बना दिया और उसे आखिर तक बरकरार रखा। 

मुंबई की तरफ से रोमानियाई खिलाड़ी और कप्तान लूसियाना गोइयन (12वें मिनट), ब्राजील के मिडफील्डर एवर्टन सांतोस (43वें), ब्राजील के ही थियगो सांतोस (49वें) और भारत के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बलवंत सिंह (79वें) ने गोल दागे। यह मुंबई सिटी की आठ मैचों में चौथी जीत है। इससे उसके 13 अंक हो गए हैं और उसकी टीम दूसरे स्थान पर काबिज हो गई है। चेन्नईयिन एफसी आठ मैचों में 16 अंक लेकर शीर्ष पर है।   

डायनामोज का लचर प्रदर्शन बरकरार
पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद यह डायनामोज की लगातार छठी हार है। दिल्ली के अब भी तीन अंक हैं और वह दस टीमों के इस टूर्नामेंट में अंतिम स्थान पर है। दिल्ली के लिए इस मैच में जीत खोया हुआ आत्मविश्वास हासिल करने के लिए बेहद जरूरी थी। उसने मैच की शुरुआत भी अच्छी की और मेजबान टीम पर दबाव बनाए रखा था। फिर मुंबई को 43वें मिनट में कॉर्नर मिला और इमाना की मदद से एवर्टन सांतोस ने गोल करते हुए मुंबई की बढ़त को दोगुना कर दिया। 61वें मिनट में डियास ने दिल्ली के लिए गोल करने का करीबी मौका गंवा दिया। 49वें मिनट में मुंबई एक और गोल दागा। एक तरफ दिल्ली मौके नहीं बना पा रही थी, वहीं मुंबई ने 79वें मिनट में अपना चौथा गोल दाग दिया था।

रेड कार्ड
दो गोल से पीछे चल रही दिल्ली को 45वें मिनट में बड़ा झटका लगा, हालांकि इस समय मुंबई को भी झटका लगा था। दोनों टीमों के एक-एक खिलाड़ी को लाल कार्ड दिखा दिया गया। दिल्ली के माथियास मीराबाजे और मुंबई के सेहनाज सिंह को रेड कार्ड मिला। दोनों टीमों ने दूसरे हाफ की शुरुआत 10-10 खिलाडिय़ों के साथ की, लेकिन मुंबई फिर भी दिल्ली पर हावी रही।