Sports
नई दिल्ली: हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा ने भारत और श्रीलंका मैच से कॉमेंट्री में डेब्यू किया। कॉमेंट्री बॉक्स में नेहरा और सहवाग मजाकिया अंदाज में दिखे और कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। कॉमेंट्री के दौरान सहवाग और नेहरा सहित सभी कॉमेंटेटर प्रदूषण पर काफी गहन चर्चा करते नजर आए।
 
इंग्लिश बीवी है तो झेलना ही पड़ेगा
 सहवाग ने नेहरा को ताना मारते हुए कहा कहा कि भाई दो महीने के लिए अपना शहर छोड़कर मुंबई शिफ्ट होने का कारनाम भी दिल्ली वाला ही कर सकता है। नेहरा ने कहा- "करना पड़ता है भाई। बीवी अगर इंग्लिश हो तो मजबूरी हो जाती है। अब शादी कर ही ली है तो झेल रहा हूं इंग्लिश बीवी को। या तो शहर छोड़ूं या बीवी,तो भाई बीवी तो छोड़ने से रहा। प्रदूषण की वजह से मुंबई ही शिफ्ट हो गया।" दरअसल नेहरा की वाइफ रुश्मा इंग्लैंड में रही हैं।
 
नेहरा ने अपने घंटों बोलने के हूनर के बारे में भी बात की। हंसते हुए कहा कि, "भाई 5-6 घंटे बोलने हैं तो अब पुराना टैलेंट काम आ रहा है। 
नेहरा हाल ही में फैमिली के साथ मुंबई शिफ्ट हो गए थे।