Sports

नई दिल्ली : कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम कप्तान रामी रामपाल के नेतृत्व में गोल्ड कॉस्ट में पहुंच चुकी हैं। यहां पांच अप्रैल को भारत को पहला मुकाबला वेल्स के साथ होगा। कॉमनवेल्थ में अपने प्रदर्शन को लेकर रानी रामपाल पूरी तरह आश्वस्त हैं। कोच हरेंद्र हालांकि पहले ही दावा कर चुके हैं कि उन्हें कॉमनवेल्थ में जीत नसीब होंगी। उन्होंने कहा था कि टीम में हर परिस्थितियों में बेहतर खेल दिखाने का माद्दा है। हम कॉमनवेल्थ में गोल्ड के लिए ही जाएंगे। इसके लिए लड़कियां बीते कई महीनों से मेहनत कर रही हैं। 
वहीं, रानी रामपाल ने कहा कि उनके पूल में मलेशिया और इंगलैंड जैसी मजबूत टीमें हैं। इसके लिए इनके खिलाफ पूरी तैयारी से उतरना होगा। हमारी लड़कियां आत्मविश्वास में भरी हुई हैं। कोशिश करेंगे कि जीत हमें ही प्राप्त हो।

भारत के लीग मैच
पांच अप्रैल को वेल्स के खिलाफ
छह अप्रैल को मलेशयिा के खिलाफ
आठ अप्रैल को इंगलैंड के खिलाफ
10 अप्रैल को द. अफ्रीका के खिलाफ

अब तक का सफर
1998 मलेशिया : चौथा स्थान
2002 मैनचेस्टर : स्वर्ण पदक
2006 मेलबर्न : रजत पदक
2010 दिल्ली : पांचवां स्थान
2014 ग्लास्गो : पांचवां स्थान

भारतीय वुमन हॉकी टीम : रानी रामपाल (कप्तान), सविता, रजनी इतिमारपू, दीपिका, सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस एक्का, सुशीला चानू, मोनिका, नमिता टोप्पो, निक्की प्रधान, नेहा गोयल, लीलिमा मिंज, वंदना कटारिया, लालरेमिसिमी, नवनीत कौर, नवजोत कौर, गुरजीत कौर व पूनम रानी।