Sports

नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज गंवा चुका भारत 19 साल बाद खुद को क्लीनस्वीप होने से रोकने की कोशिश करेगा। भारत आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 1999 में क्लीन स्वीप हुआ था। मौजूदा सीरीज में हार के बाद भारत के पास टेस्ट क्रिकेट में अपना रैंक बेहतर बनाए रखने की भी चुनौती होगी। हालांकि भारत अगर तीसरा टेस्ट भी हार जाए तो भी वह नंबर एक रैंक से नीचे नहीं आएगा। लेकिन टेस्ट में नंबर दो टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी क्षमताओं की कलई खुलने से रोकने के लिए भारत पूरा प्रयास कर सकता है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का जीत प्रतिशत है सिर्फ 10
भारत और दक्षिण अफ्रीका अब तक 19 टेस्ट खेल चुके हैं। इसमें दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। साऊथ अफ्रीका की उछाल भरी पिचों पर भारत को केवल 2 जीत ही नसीब हुई है जबकि 10 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 7 टेस्ट भारत किसी तरह से ड्रा करवाने में कामयाब रहा नहीं तो इनमें भी ज्यादातर में दक्षिण अफ्रीका ही जीत की दहलीज तक आया था। इस तरह भारत का जीत प्रतिशत महज 10.52 प्रतिशत है। जबकि हारने का 52.63 प्रतिशत।

भारत की क्लीन स्वीप हार
परिणाम    विरोधी           कब      कहां
5-0          इंगलैंड           1959    इंगलैंड
5-0          वैस्टइंंडीज      1961    वैस्टइंडीज
3-0          इंगलैंड           1967    इंगलैंड
4-0          ऑस्ट्रेलिया     1967    ऑस्ट्रेलिया
3-0          इंगलैंड           1974    इंगलैंड
3-0          ऑस्ट्रेलिया     1999    ऑस्ट्रेलिया
2-0          द.अफ्रीका      1999    भारत
2-0          न्यूजीलैंड       2002    न्यूजीलैंड
4-0          इंगलैंड          2011    इंगलैंड
4-0          ऑस्ट्रेलिया    2011    ऑस्ट्रेलिया

जोहानसबर्ग में कभी नहीं हारा है भारत
PunjabKesari
दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग मैदान में भारत ने कभी कोई टेस्ट मैच नहीं गंवाया है। भारत पहली बार 1992 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस मैदान पर टेस्ट खेला था, जोकि ड्रा रहा था। इसके बाद 1997 में भारत यहां टेस्ट खेला।  यह टेस्ट राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने बेहतरीन बैटिंग करके बचाया था। 2006 में आखिरकार भारत को यहां पर जीत नसीब हुई थी। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाजी के आगे दक्षिण अफ्रीका केवल 84 रन पर ऑल आऊट हो गई थी। तेज गेंदबाज श्रीसंथ ने इस टेस्ट में कुल 8 विकेट निकाले थे। 2013 में भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने पहली पारी में विराट कोहली के शतक की मदद से 280 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका जहीर और ईशांत शर्मा की बॉलिंग के आगे 244 रन पर आऊट हो गया था। भारत ने दूसरी पारी में पुजारा के 153 रन की बदौलत अच्छी लीड हासिल कर ली लेकिन दूसरी पारी खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम ने फाफ डू प्लेसिस और एबी डी-विलियर्स के शतक से मैच ड्रा करवाने में कामयाब रही।