Sports

नई दिल्लीः भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आखिरी मैच 24 तारीख को केपटाउन में खेला जाएगा। 24 तारीख का ये टी-20 मैच अफ्रीकी दौरे का आखिरी मैच होगा। इस दौरे के बाद भारतीय टीम अगले महीने श्रीलंका रवाना हो जाएगी। जिसके लिए भारतीय टीम पूरी तैयार है। भारत औऱ श्रीलंका के अलावा तीसरी टीम बांग्लादेश की होगी। ये ट्राई सीरीज 6 मार्च से शुरू होने वाली है, जिसका सारा शैड्यूल श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने घोषित कर दिया है। टूर्नामेंट में कुल 7 मैच होंगे औऱ सभी मैच शाम 7 बजे शुरू होंगे। ये सभी मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे।

तारीख                       मैच                           वैन्यू
6 मार्च (मंगलवार)      भारत Vs श्रीलंका         प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
8 मार्च (गुरुवार)         भारतVs बांग्लादेश       प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
10 मार्च (शनिवार)     श्रीलंका Vs बांग्लादेश    प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
12 मार्च (सोमवार)     भारत Vs श्रीलंका         प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
14 मार्च (बुधवार)      भारत Vs बांग्लादेश      प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
16 मार्च (शुक्रवार)     श्रीलंका Vs बांग्लादेश    प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
18 मार्च (रविवार)     फाइनल                       प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो