आखिरी मिनटों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने दिखाया दमखम, 2-1 से चीन को दी मात

Edited By ,Updated: 06 Nov, 2016 02:20 AM

india defeated china in women hockey

दीपिका ठाकुर के आखिरी मिनट में किए गए निर्णायक गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को यहां रोमांचक फाइनल में चीन को 2-1 से पराजित ...

सिंगापुर: दीपिका ठाकुर के आखिरी मिनट में किए गए निर्णायक गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को यहां रोमांचक फाइनल में चीन को 2-1 से पराजित करके पहली बार महिला एशिया चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब जीता।  इस जीत से भारत ने चीन के हाथों कल आखिरी लीग मैच में मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया। महिला टीम से पहले पुरुष टीम ने क्वांटन में पाकिस्तान को हराकर पुरुष वर्ग में यह महाद्वीपीय खिताब जीता था।

दीपिका ठाकुर के आखिरी मिनटों ने दिखाया रंग
भारत की तरफ से दीप ग्रेस एक्का (13वें मिनट) में पेनल्टी कार्नर पर गोल किया जबकि वंदना कटारिया (60वें मिनट) ने भी पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर टीम को यादगार जीत दिलाई। चीन को झोंग मेंगलिंग ने 44वें मिनट में बराबरी दिलाई थी। भारत इससे पहले महिला एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी में 2013 में जापान के बाद उप विजेता रहा था जबकि 2010 में पहले टूर्नामेंट में उसे तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था।

महिला खिलाडिय़ों और कोच को मिलेंगे दो-दो लाख 
हॉकी इंडिया ने सिंगापुर में पहली बार एशियन चैंपियंस महिला हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम की हर सदस्य और कोच को दो-दो लाख रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। भारतीय टीम ने चीन को 2-1 से पराजित कर पहली बार यह खिताब जीता। भारतीय टीम के खिताब जीतने के तुरंत बाद ही हॉकी इंडिया ने घोषणा की कि टीम की हर खिलाड़ी और मुय कोच नील हॉगुड को दो-दो लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। हॉकी इंडिया ने इसके साथ ही टीम के सपोर्ट स्टाफ को एक-एक लाख रुपये देने का एलान किया। टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर दीपिका ठाकुर को एक लाख रुपये का अतिरिक्त विशेष पुरस्कार दिया जायेगा।

प्रधानमंत्री ने महिला हॉकी टीम को दी बधाई 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंगापुर में पहली बार एशियन चैंपियंस महिला हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को बधाई दी है। मोदी ने महिला टीम को बधाई देते हुये कहा कि महिला टीम को एशियन चैंपियंस ट्राफी का खिताब जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। यह देश में खेल प्रशंसकों के लिए एक गौरवशाली क्षण है। हमें इस पर गर्व है। प्रधानमंत्री के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने भी महिला टीम को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!