गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेल में हॉकी में तीन भारतीय अधिकारी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Oct, 2017 12:16 PM

hockey

अंतराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने अगले साल गोल्ड कोस्ट में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तीन भारतीय अधिकारियों को चुना है। देवेंदर भाटिया को जज नियुक्त किया गया है जबकि दीपक जोशी और दुर्गा देवी अंपायर होंगे...

नई दिल्ली: अंतराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने अगले साल गोल्ड कोस्ट में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तीन भारतीय अधिकारियों को चुना है। देवेंदर भाटिया को जज नियुक्त किया गया है जबकि दीपक जोशी और दुर्गा देवी अंपायर होंगे।   

देवेंदर को हाल ही में एफआईएच ने तीसरी श्रेणी के तकनीकी अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया है। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय महिला हाकी टीम के साथ पूर्व खिलाड़ी रह चुकी हूं जिसने 1981 एशिया कप और 1982 एशियाई खेलों में पदक जीता था। हॉकी इंडिया के प्रयास और मेरी मेहनत आखिरकार रंग लाई। मैं बहुत गौरवान्वित हूं कि इस स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करूंगी।

दीपक ने कहा कि मैंने 2011 में हाकी कोचिंग शुरू की और हॉकी विश्व लीग के दूसरे दौर में 2013 में मुझे मौका मिला। इसके अलावा जूनियर हॉकी विश्व कप में भी अंपायरिंग की। राष्ट्रमंडल खेल में चुना जाना मेरे लिए बहुत फर्क की बात है। दुर्गा देवी ने कहा कि मुझे हॉकी इंडिया ने काफी मौके दिए और इससे मुझे राष्ट्रमंडल खेलों में अंपायरिंग में मदद मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!