इस स्पोट्र्स स्टार की दुल्हन ने शादी की रात ही मांगा ऐसा तोहफा कि सब रह गए हैरान

Edited By ,Updated: 07 Nov, 2016 12:34 PM

hockey  danish mujtaba  naela gufran

ओलंपियन हॉकी स्टार दानिश मुजतबा का एमटेक की स्टूडेंट नाएला गुफरान के साथ शुक्रवार रात निकाह हुआ। निकाह में उस वक्त लोग हैरान हो गए, जब गुफरान ने तोहफे में उनसे टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल मांगा।

नई दिल्ली: ओलंपियन हॉकी स्टार दानिश मुजतबा का एमटेक की स्टूडेंट नाएला गुफरान के साथ शुक्रवार रात निकाह हुआ। निकाह में उस वक्त लोग हैरान हो गए, जब गुफरान ने तोहफे में उनसे टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल मांगा।  इतना ही नहीं इसके बाद हॉकी के मिडफील्डर दानिश ने ये सपना साकार करने का वादा भी किया।
 

निकाह की रस्मे दानिश के गृह नगर इलाहाबाद में ही हुईं। इस कार्यक्रम में फैमिली के अलावा कुछ चुनिंदा लोग शामिल हुए। निकाह के बाद दानिश ने कहा कि नाएला की किस्मत और अपनी मेहनत के बल पर ओलंपिक गोल्ड लाना चाहते हैं। दानिश ने नीली शेरवानी पहन रखी थी, जबकि दुल्हन नाएला ने सुर्ख रंग का लखनवी गरारा पहना हुआ था।

बता दें कि दानिश मुजतबा इंडियन हॉकी टीम के सीनियर प्लेयर हैं। मिडफील्डर के तौर पर खेलने वाले दानिश मुजतबा कुछ दिनों के लिए इंडियन हॉकी टीम के कप्तान भी रहे। वह दो ओलंपिक खेल चुके हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!