Sports

नई दिल्लीः अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को सोमवार से शुरू होने जा रहे घरेलू एकदिवसीय विजय हजारे क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पंजाब की कप्तानी सौंपी गई है। पंजाब विजय हजारे टूर्नामेंट में झारखंड के खिलाफ खेलेगा जिसकी कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन संभाल रहे हैं। झारखंड के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हैं इसलिये वह टीम का हिस्सा नहीं होंगे।  

युवराज को पंजाब का उपकप्तान बनाया गया है। चयनकर्ता यशपाल शर्मा ने टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है जिसमें मनदीप सिंह, मनन वोहरा, अंडर-19 टीम विश्वकप के हीरो और मैन ऑफ द टूर्नामेंट शुभम गिल, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल और बरिंदर सिंह श्रान को शामिल किया गया है।  वहीं झारखंड में विराट सिंह, सौरभ तिवारी, शाहबाज नदीम और वरूण आरोन अहम खिलाड़ी होंगे।  
PunjabKesari
पंजाब की टीम इस प्रकार है- 
हरभजन सिंह(कप्तान), युवराज सिंह(उपकप्तान), मनन वोहरा, मनदीप सिंह, गुरकीरत सिंह मान, अभिषेक गुप्ता, गितांश खेरा, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा, अभिषेक शर्मा, शुभम गिल, मनप्रीत सिंह ग्रेवाल, बरिंदर श्रान, मयंक मार्कंडेय और शरद लांबा।