Sports

आकलैंड : वनडे क्रिकेट में दोहरा सैकड़ा लगाने वाले न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल का कहर अब ऑस्टे्रलिया पर टूटा हैं। आकलैंड में चल रहे टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के पांचवें मैच में गुप्टिल ने मैदान के चारों तरफ शानदार शॉट लगाए। गुप्टिल ने 105 रन की अपनी पारी में छह चौके और 9 छक्के भी उड़ाए। अपनी पारी के लिए उन्होंने सिर्फ 54 गेंदें खेलीं। गुप्टिल इसके साथ ही ट््वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास में सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ही ब्रैंडन मैकुलम के नाम था। 
जिन्होंने 2140 रन बनाए थे। इसके बाद भारतीय सनसनी विराट कोहली का नाम आता है जो 1956 रन के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। 
गुप्टिल ने मात्र 49 गेंद में शतक पूरा कर न्यूजीलैंड की ओर से सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया। इसी की बदौलत न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 242 रन बनाए। यह रन न्यूजीलैंड का टी-20 क्रिकेट का सर्वोत्तम स्कोर है। गुप्टिल के साथी कोलिन मुनरो ने भी इस दौरान खूब बल्ला चलाया और मात्र 33 गेंद में 76 रन ठोक दिए। न्यूजीलैंड ने अपनी पूरी पारी में 14 चौके और 18 छक्के लगाए।