श्रीजेश सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए नामित

Edited By ,Updated: 13 Nov, 2016 02:09 PM

goalkeeper  sreejesh pr  hockey  goalkeeper  arthur van doren  christopher

अंतर्राष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफ.आई.एच.) ने भारतीय हाकी गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश सहित 5 गोलकीपरों को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर...

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफ.आई.एच.) ने भारतीय हाकी गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश सहित 5 गोलकीपरों को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर अवार्ड के लिए नामित किया है। एफ.आई.एच. ने दुबई में चल रहे हाकी रैवोल्यूशन पार्ट-2 सम्मेलन में इसकी घोषणा की। श्रीजेश के अलावा जुआन विवाल्दी (अर्जेंटीना), जाप स्टॉकमैन (हालैंड), विंसेंट वनाश (बैल्जियम) और डेविड हार्टे (आयरलैंड) को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए नामित किया गया है। 

हरमनप्रीत सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए खिलाड़ी नामित
एफ.आई.एच. ने भारतीय गोलकीपर श्रीजेश के साथ ही हरमनप्रीत सिंह सहित 5 अन्य पुरुष खिलाडिय़ों को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए खिलाड़ी के लिए नामित किया है। यह पांचों खिलाड़ी अंडर-23 वर्ग के हैं। हरमनप्रीत के अलावा आर्थर वेन डोरेन (बैल्जियम), क्रिस्टोफर रुहर (जर्मनी), जोरित क्रून (हालैंड) और टिम हेर्जब्रक (जर्मनी) के खिलाड़ी शामिल हैं। विजेताओं की घोषणा ऑनलाइन वोट के आधार पर अगले वर्ष जनवरी में की जाएगी। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, गोलकीपर, उभरते हुए खिलाड़ी और कोच के लिए वोटिंग प्रक्रिया 16 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक चलेगी। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!