त्रिपुरा स्कूल ने अफगानिस्तान को हराया

Edited By ,Updated: 03 Oct, 2016 01:35 PM

football tournament afghanistan

त्रिपुरा ने 57 वें सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में लड़कियों के अंडर-17 वर्ग में रविवार को अफगानिस्तान को ...

नई दिल्ली : त्रिपुरा ने 57 वें सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में लड़कियों के अंडर-17 वर्ग में रविवार को अफगानिस्तान को 1-0 से हरा दिया। डॉ अम्बेडकर  स्टेडियम में खेले गये इस मैच में त्रिपुरा की तरफ से एकमात्र गोल प्रीति जमातिया ने 14वें मिनट में किया जिसकी बदौलत अफगानिस्तान को शिकस्त का सामना करना पड़ा।

बंगलादेश क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान ने चंडीगढ़ के डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 4-1 से हरा दिया। उसने कल अहमदनगर के प्रवर कन्या विद्या मंदिर को हराया था। झारखंड के हजारीबाग हाई स्कूल ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए गुजरात के अतुल विद्यालय को 13-0 के बड़े अंतर से परास्त किया।

हजारीबाग स्कूल की तरफ से स्ट्राइकर ममिता क्री ने पांच गोल किये जबकि सुनीता मुंडा ने चार गोल दागे। साई (ईस्ट) एन.एस.ई.सी. साल्ट लेक सिटी कोलकाता ने दिल्ली को 4-0 से हराया वहीं मेघालय के उमथ्ली सेकेंडरी स्कूल ने हिमाचल प्रदेश के पिनग्रोव स्कूल को 4-0 से परास्त किया।

हरियाणा के जी.एस.एस.एस. अलखपुरा ने दिल्ली के एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को 20-0 से हराया जिसमें हरियाणा की तरफ से निशा ने सर्वाधिक 11 गोल दागे जबकि पूजा और समीक्षा ने तीन-तीन गोल किए। इसके अलावा तेलंगाना और महाराष्ट्र एवं मिजोरम और चंडीगढ़ के बीच मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। जहां तेलंगाना और महाराष्ट्र के बीच एक भी गोल नहीं हो पाया वहीं मिजोरम और चंडीगढ़ के बीच मैच 1-1 से ड्रा रहा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!