Sports

ढाका:  प्रियंका देवी और सुनीता मुंडा की हैट्रिक की बदौलत भारत की अंडर 15 महिला फुटबॉल टीम ने दोनों हाफ में 5-5 गोल दागकर सैफ चैंपियनशिप में आज यहां नेपाल को 10-0 से रौंद दिया।  प्रियंका और सुनीता की हैट्रिक के अलावा लिंडा कोम ने दो जबकि संथिया और अनायी बायी ने एक-एक गोल दागे। लिंडा ने चौथे मिनट में भारत को बढ़त दिलाई और फिर 32वें मिनट में टीम की बढ़त को दोगुना किया।  

पहले हाफ में सुनीता, संथिया और प्रियंका ने क्रमश: 33वें, 40वें और 43वें मिनट में गोल दागकर भारत को मध्यांतर तक 5-0 से आगे किया। इससे पहले नेपाल की टीम ने पेनल्टी पर गोल करने का मौका भी गंवाया।  भारत ने दूसरे हाफ में भी नेपाल को कोई मौका नहीं दिया। प्रियंका ने 53वें जबकि सुनीता ने 62वें मिनट में अपने दूसरे गोल करके भारत को 7-0 से आगे किया। अनायी बाई 69वें मिनट में गोल करने में सफल रही जबकि प्रियंका ने 76वें मिनट में हैट्रिक पूरी की। सुनीता ने 86वें मिनट में हैट्रिक पूरी करते हुए भारत की 10-0 से जीत सुनिश्चित की।  भारत अपने अंतिम ग्रुप मैच में 21 दिसंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगा।