Sports

नई दिल्ली : दिल्ली यूनाइटेड फुटबॉल क्लब (डीयूएफसी) ने आगामी आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेकेंड डिवीजन के लिए ह्यगो मार्टिंस को अपना प्रमुख कोच नियुक्त किया है। मार्टिंस अब 20 साल के सहायक कोच फ्रांसिस्को ग्रुईमारीस के साथ जुड़ेंगे। मार्टिंस ने कहा- दिल्ली यूनाइटेड की मदद करने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं। हमारा ऐसा मानना है कि अधिक दबाव वाले मैचों में हम अपने मार्गदर्शन और अपनी रणनीतियों से खुद को प्रेरित कर सकते हैं और टीम को अधिक से अधिक जीत दिला सकते हैं। 
दिल्ली यूनाइटेड फुटबॉल क्लब दिल्ली की प्रोफेशनल क्लब है जो कि आई लीग में सेकेंड डिवीजन में खेलती है। दिल्ली की टीम पिछले संस्करण में तीसरे नंबर रही थी। मार्टिंस पुर्तगाल से हैं और वह फीफा अंडर-17 फुटबॉल विश्वकप में भारतीय टीम के कोच रहे लुईस नार्टाेन डी मातोस के साथ सहायक कोच के रूप में काम कर चुके हैं।