दिल्ली ने मौजूदा चैम्पियन चेन्नई को 3-1 से हराया

Edited By ,Updated: 07 Oct, 2016 08:18 AM

dynamos delhi jawaharlal nehru stadium hero indian super league

दिल्ली डायनामोज एफसी ने गुरुवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अपने पहले मैच...

चेन्नई: दिल्ली डायनामोज एफसी ने गुरुवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अपने पहले मैच में मौजूदा चैम्पियन चेन्नईयन एफसी को 3-1 से हराकर टूर्नामैंट में विजयी आगाज किया।  

चेन्नयन एफसी के कोच मार्को मतेराजी को इस बात का पूरा आभास था कि उनके साथ विश्व कप जीतने वाले इतालवी साथी जियानलुका जाम्ब्रोटा की टीम पूरी तैयारी के साथ चेन्नई पहुंचेगी और इसके लिए वह खुद भी तैयार थे लेकिन जाम्ब्रोटा की तैयारी बेहतर साबित हुई और दिल्ली टीम पूरे तीन अंक लेकर घर लौटी। चेन्नई के खाते में दो मैचों से एक अंक है।  

मैच का पहला गोल दिल्ली के लिए मार्सेलिन्हो लीते परेरा ने 26वें मिनट में किया। यह गोल पेनल्टी किक पर हुआ। दिल्ली को यह पेनल्टी चेन्नई के गोलकीपर ड्वायन केर के मिलन सिंह को बाक्स एरिया में गिराए जाने के बाद मिला था। केर बाक्स में मिलन से टकराए थे। परेरा ने इस पर कोई गलती नहीं की और गेंद को नेट में सरका दिया।  दिल्ली के इस गोल के छह मिनट बाद ही चेन्नई ने बराबरी का गोल किया। यह गोल जेजे लालपेखलुवा के पास पर मैक्फेरलिन ओबागेमी ने किया। ओबागेमी ने जेजे से मिले शानदार पास का भरपूर उपयोग किया और गोल कर दिया। 

दिल्ली के कप्तान और गोलकीपर एंटोनियो डोबलास सांटाना ने सही अंदाजा लगाते हुए गेंद की दिशा में जंप लगाई। गेंद उनके हाथ से टकराई लेकिन इसके बावजूद गोलपोस्ट में घुस गई। दिल्ली की टीम ढृढ़ इरादे से मुकाबले में उतरी थी। मुकाबले में दिल्ली ने बराबरी का गोल होने बाद हमले तेज कर दिए। 34मिनट में दिल्ली ने परेरा की मदद से एक बार फिर बढ़त हासिल कर ली। परेरा ने यह गोल गाद्जे के पास पर किया। परेरा ने केर को पूरी तरह छकाते हुए अपनी टीम को अहम बढ़त दिलाई। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!