ध्यानचंद को भारत रत्न मिलना चाहिए: धनराज पिल्लै

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Aug, 2017 10:44 PM

dhyanchand should get bharat ratna dhanraj pillai

पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान धनराज पिल्लै ने आज कहा कि महान हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद को जल्द से जल्द देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान ..

कोलकाता: पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान धनराज पिल्लै ने आज कहा कि महान हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद को जल्द से जल्द देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।   पिल्लै ने ईस्ट बंगाल के सर्वाेच्च सम्मान भारत गौरव हासिल करने के बाद कहा कि मुझे उम्मीद है कि उन्हें (ध्यानचंद) को जल्द से जल्द भारत रत्न दिया जाएगा।

वह एक अच्छे खिलाड़ी ही नहीं हाकी के जादूगर थे। उन्हें अब यह पुरस्कार दिए जाने पर अब कोई विवाद नहीं होना चाहिए। पिल्लै ने कहा कि उन्होंने ईस्ट बंगाल से कभी हार नहीं मानने का जज्बा सीखा। उन्होंने कहा कि ईस्ट बंगाल आखिर तक मुकाबला करता है जो कि मेरे डीएनए में भी है।

मैं बाईचुंग भूटिया, चीमा आेकेरी से मिलता रहा हूं। मैं बाईचुंग से मलेशिया में मिला था जब वह क्लब स्तर पर खेल रहा था। धनराज पिल्लै दूसरे हाकी खिलाड़ी हैं जिन्हें ईस्ट बंगाल के सर्वाेच्च सम्मान भारत गौरव से सम्मानित किया गया। उनसे पहले लेस्ली क्लाउडियस को यह पुरस्कार मिला था।   
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!