Sports

नई दिल्ली : आखिरी बॉल पर सिक्स मारने के लिए मशहूर हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कटक टी-20 में भी दर्शकों को नाराज नहीं किया। कप्तान थिसारा परेरा की आखिरी गेंद पर धोनी ने लॉग ऑन पर लंबा सिक्स लगाया। धोनी इस छक्के के बाद ट्विटर पर भी ट्रे्रंड करने लगे। बताया गया कि अब तक धोनी पांच बार टी-20 की आखिरी ओवर पर छक्का मार चुके हैं। यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा आखिरी गेंद पर मारे गए छक्कों में सर्वाधिक है। इसके बाद श्रीलंका के ही मैथ्यूज, मोहम्मद मोर्टजा, शफिकुल और नॉथन मक्कुलम का नाम आता है। जिन्होंने दो बार टी-20 की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया।

ट्विटर पर भी धोनी की तारीफ में लोगों ने कमेंट किए। देखें-