Sports

नई दिल्लीः हाल ही में हुए अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच में भारतीय टीम के महेन्द्र सिंह धोनी ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने 3 छक्कों और 4 चौकों की बदौलत 28 गेंदों पर 52 रन बनाए। धोनी की इस पारी से बॉलीवुड एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा काफी प्रभावित हुई। धोनी की बल्लेबाजी को देखकर सोंदर्य अपने आप को रोक न सकी और उन्होंने अपने ओफिशल ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट डाल दी। जिसमें उन्होंने लिखा कि, “धोनी.. शानदार!!! बहुत लंबे समय के बाद मैंने तय किया था कि T20 देखूंगी। आई एम ग्लैड कि मैंने ये देखा। #INDvSA।”


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए दूसरे टी-20 मुकाबले में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। जिस दौरान सौंदर्य धोनी की बड़ी फैन बन गई। आपको बता दें कि सौंदर्या शर्मा फिल्म ‘रांची डायरीज’ में नजर आ चुकी हैं।
इस फिल्म में उन्होंने एक स्माॅल टाउन गर्ल की भूमिका अदा की थी। यह फिल्म कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाई लेकिन क्रिकेटर्स को सौंदर्या की एक्टिंग ने बहुत प्रभावित किया। फिल्म में सौंदर्य के साथ अनुपम खेर, जिम्मी शेरगिल जैसे बड़े एक्टर भी थे।


सूत्रों द्वारा सौंदर्य ने बताया था कि वे बचपन में घर से भाग गई थी। इसकी वजह यह थी कि उनके घर वाले नहीं चाहते थे कि वो एक्ट्रेस बनें। एक्टिंग के साथ-साथ उन्हें म्यूजिक का भी काफी शौक है। अक्सर वे सोशल मीडिया पर गिटार बजाते हुए अपने वीडियोज शेयर करती हैं।