Sports

जालन्धर : सेंचुरियन के मैदान में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टी-20 में पहले धवन ने कहर बरपाया फिर सुरेश रैना ने। लेकिन इस मैच का मुख्य आकर्षण रहे मनीष पांडे और एमएस धोनी। पांडे जहां अपने 79 रन की पारी के दौरान खासे सराहे गए। वहीं 28 गेंद में 52 रनों की पारी खेल धोनी क्रिकेट फैंस के दिल जीत ले गए। 
पिछले कुछ समय से स्लॉग ओवरों में धीमी बल्लेबाजी के लिए आलोचना का सामना कर रहे धोनी ने इस मैच की आखिर दो ओवरों में नौ गेंदें खेलीं। इस पर धोनी ने कुल 28 रन बनाएं। ऐसा कर उन्होंने कोहली 26 रन नौ गेंद, रोहित 24 रन नौ गेंद का रिकॉर्ड तोड़ा। बता दें कि आखिरी दो ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी भी भारत के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम पर हैं। 
युवराज ने 2007 में इंगलैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 मैच में आखिरी 10 गेंद पर 44 रन बनाए थे। जोकि इस फार्मेट का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है। हालांकि बीते साल भी धोनी ने अंतिम ओवरों में अपना रंग दिखाया था जब न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए धोनी ने महज 9 ओवर में 21 रन ठोक दिए थे।