जालन्धर : कौन कहता है कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के कप्तान नहीं है। वो पहले भी कप्तान थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे। फर्क सिर्फ इतना है कि पहले वह ऑफिशियल कप्तान थे। जब नहीं रहे तब भी उन्होंने अपना ट्रेंड नहीं बदला। हालांकि अब भी इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि वह कप्तान नहीं है। बस उनकी पदवी बदल गई है। अब वह बन गए हैं- सलाहों के कप्तान। चीते से तेज धोनी की विकेट के पीछे क्या क्षमता है इससे क्रिकेट फैंस पहले ही वाकिफ हैं। इसी रफ्तार की बदौलत भारतीय विकेटकीपर धोनी वनडे क्रिकेट में 400 से ज्यादा शिकार करने वाले दुनिया के चौथे विकेटकीपर बन गए हैं। उनसे आगे 482 शिकार के साथ हालांकि श्रीलंका के कुमार संगाकारा आगे हैं। लेकिन एक मामले में वह टॉप-10 विकेटकीपरों से काफी आगे हैं। यह रिकॉर्ड हैं स्टंम्पिग का। विकेटकीपर रहते धोनी स्टंम्पिग का भी शतक (106) बना चुके हैं। उनके बाद स्टंम्पिग के मामले में संगाकारा (99) और श्रीलंका के ही कालूवितर्ना (206) जगह बनाए हुए हैं। यही नहीं एक मैच में सबसे ज्यादा वह एक बार 6 शिकार भी कर चुके हैं। उनके शिकार पकडऩे की औसत 1.289 प्रति पारी हैै।
सबसे ज्यादा शिकार करने वाले टॉप 10 विकेटकीपर
नाम मैच शिकार कैच स्टंप
कुमार संगाकारा (श्रीलंका) 404 482 383 99
एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) 287 472 417 55
मार्क बाऊचर (दक्षिण अफ्रीका) 295 424 402 22
एमएस धोनी (भारत) 316 401 295 106
मोईन खान (पाकिस्तान) 219 287 214 73
ब्रैंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड) 260 242 227 15
इयान हिली (ऑस्टे्रलिया) 168 233 194 39
राशिद लातीफ (पाकिस्तान) 166 220 182 38
रमेश कालूवितर्ना (श्रीलंका) 189 206 131 75
जैफ डूजन (वैस्टइंडीज) 169 204 183 21