Edited By ,Updated: 07 Nov, 2016 01:19 PM
बंगलादेश की अदालत ने क्रिकेटर शहादत हुसैन और उसकी पत्नी को 11 साल की लड़की को प्रताडि़त करने के आरोपों से बरी कर ...
ढाका : बंगलादेश की अदालत ने क्रिकेटर शहादत हुसैन और उसकी पत्नी को 11 साल की लड़की को प्रताडि़त करने के आरोपों से बरी कर दिया जिसे उन्होंने बतौर घरेलू सहायिका रखा था।
उनके वकील ने यह जानकारी दी। पुलिस ने पिछले साल 30 वर्षीय तेज गेंदबाज और उनकी पत्नी न्रिटो शहादत के खिलाफ इस छोटी बच्ची को प्रताड़ित करने तथा अत्याचार करने का मामला दर्ज किया था। यह बच्ची सड़क के किनारे रो रही थी और उसकी आंख चोटिल व सूजी हुई थीं।