एशियन यूथ शतरंज: 7 भारतीय खिलाड़ी सयुंक्त बढ़त पर

Edited By ,Updated: 05 Apr, 2017 07:03 PM

chess

एशियन यूथ शतरंज चैंपियनशिप के चौथे राउंड तक भारत के खिलाडिय़ों ने क्लासिकल मुकाबलों...

उज्बेकिस्तान: एशियन यूथ शतरंज चैंपियनशिप के चौथे राउंड तक भारत के खिलाडिय़ों ने क्लासिकल मुकाबलों में कुछ इक्का-दुक्का आयु वर्ग को छोड़कर अधिकतर वर्गों में बढ़त बना ली है या दूसरे स्थान पर हैं। 18 देशो के 381 खिलाडिय़ों के बीच भारत के 35 खिलाडिय़ों का दल अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर रहा है। 

आज के चार राउंड के बाद 7 भारतीय खिलाड़ी पहले स्थान पर चल रहे है। अंडर 7 बालक वर्ग में इलमसारथी ,अंडर 10 में तन्मय जैन ,अंडर 10 बालिका वर्ग में वार्षिनी साहिथी ,अंडर 12 बालिका वर्ग में दिव्य देशमुख ,अंडर 14 बालक बर्ग में अर्जुन एरगासी ,अंडर 14 बालक वर्ग में जिशीथा डी और अंडर 18 बालिका वर्ग में इवाना मारिया पहले स्थान पर चल रहे है। 

अगर अगले दो राउंड तक यह बढ़त कायम रही तो यह तो तय है की भारत को रैपिड से ज्यादा पदक हासिल होंगे। खैर बात करे अन्य खिलाडिय़ों की तो वो भी कोई कम नहीं अंडर 7 बालिका वर्ग में एएन शैफाली संयुक्त दूसरे स्थान पर ,अंडर 12 बालक वर्ग में मनीष अंटो, अंडर 12 बालिका वर्ग में रक्षिता रवि भी पहले तीन के दावेदार है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!