Sports

पोलैंड: एशियाई चैंपियन बजरंग पूनिया और विनोद कुमार ने पोलैंड में चल रही अंडर-23 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता है। बजरंग को स्वर्ण पदक के लिए भारत की सबसे बड़ी उम्मीद माना जा रहा था लेकिन वे फाइनल में हार गए और रजत से संतोष करना पड़ा। 

PunjabKesari

भारत को कुल 3 रजत पदक
बजरंग को फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग के फाइनल में के दो बार के विश्व मिलिट्री खेलों के चैंपियन नचिन सर्गेईच कुलर से 17-6 तकनीकी अंको की हार का सामना करना पड़ा। विनोद कुमार को फ्रीस्टाइल 70 किग्रा वर्ग के फाइनल में अमेरिका के रिचर्ड एंथनी लुईस से हार झेलनी पड़ी। वहीं स्पर्धा के पहले दिन भारत की रितु फोगाट ने महिला वर्ग में 48 किग्रा में रजत पदक हासिल किया था।