बजरंग बने भारतीय कुश्ती के नए गोल्डन ब्वाय

Edited By ,Updated: 13 May, 2017 08:33 PM

bajrang punia wins gold at asian wrestling championship

बजरंग ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सीनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता के  चौथे दिन शनिवार को भारत को पहला स्वर्ण पदक दि...

नई दिल्ली: बजरंग ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सीनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता के चौथे दिन शनिवार को भारत को पहला स्वर्ण पदक दिला दिया जबकि सरिता ने महिला वर्ग में रजत पदक जीता। बजरंग 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही भारतीय कुश्ती के नये गोल्डन ब्वाय बन गए। बजरंग ने इस प्रतियोगिता में भारत का स्वर्ण पदक का इंतजार चौथे दिन जाकर समाप्त किया। उन्होंने फाइनल में कोरिया के स्युंग चुल ली को जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 6-2 से पराजित किया।   

बजरंग के स्वर्ण जीतते ही पूरा केडी जाधव कुश्ती स्टेडियम तालियों की गडग़ड़ाहत से गूंज उठा। भारत को महिला वर्ग में कल तीसरे दिन तीन पहलवानों साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और दिव्या काकरान ने रजत पदक दिलाए थे और आज चौथे दिन सरिता ने 58 किग्रा वर्ग के फाइनल में हारकर रजत पदक हासिल किया। स्वर्ण के इंतजार में लगे भारतीय खेमे को आखिरी बजरंग ने खुशी प्रदान की। 

भारत ने प्रतियोगिता में अब आठ पदक हासिल कर लिए हैं जिसमें एक स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक शामिल है। पुरुष फ्रीस्टाइल में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। भारत ने दो कांस्य पदक ग्रीको रोमन वर्ग में हासिल किये हैं जबकि उसे महिला वर्ग में चार रजत और एक कांस्य पदक मिला है। बजरंग का यह स्वर्ण सीनियर एशियाई कुश्ती के इतिहरास में भारत का ओवर आल 11वां स्वर्ण पदक है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!