Sports

कुआलालम्पुर : भारत के अर्जुन अटवाल ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए यहां पांच अंडर 67 का स्कोर बनाया जिससे वह 30 लाख डालर ईनामी गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त 5वें स्थान पर हैं। अटवाल के अलावा 5 अन्य गोल्फर संयुक्त 5वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के क्रिस पैसले सात अंडर 65 के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। मलेशिया में तीसरी जीत की कवायद में लगे अटवाल ने आखिरी नौ होल से शुरूआत करके तीन बर्डी बनाई और एक बोगी की। इसके बाद उन्होंने पहले 9 होल में चार बर्डी और एक बोगी की। अन्य भारतीयों में गगनजीत भुल्लर (66) संयुक्त 10वें और एसएसपी चौरसिया (69) संयुक्त 26वें स्थान पर हैं।
खालिन जोशी और ज्योति रंधावा ने भी तीन अंडर का स्कोर बनाया। शुभांकर शर्मा और शिव कपूर (दोनों 70) संयुक्त 51वें और राशिद खान (72) संयुक्त 72वें स्थान पर हैं। इनके बाद अजितेश संधू (74) और चिराग कुमार (75) का नंबर आता है। एस चिक्कारंगप्पा को अभी अपना राउंड पूरा करना है। वह अभी एक ओवर पर हैं।